सब्जेक्ट से कनेक्ट करें | ये कनेक्ट ही आपको सफलता दिलाएगा | कनेक्ट से मतलब यह है कि मुख्य  विषयों के अध्ययन और उनके एग्जाम के कारण  इस विषय को इग्नोर न करें | 30 या 15 मिनट पेंटिंग को अवश्य पढ़ें | जिससे पेपर से पहले तयारी करने में कोई परेशानी नहीं होगी |

डिअर स्टूडेंट्स

आपके टर्म 1 के एग्जाम चल रहे है इनमे आप सभी अच्छा कर रहे होंगे | अच्छी बात यह है कि पेंटिंग का पेपर सबसे बाद में है और उसके पहले का गैप भी आपको अच्छा खासा मिल रहा है | इससे आपको अच्छी तयारी भी करने का मौका आपके पास होगा |

खैर आपको जागरूक होने की जरुरत है , डरने या चिंता की कोई बात नहीं है | जागरूकता के लिए आपको कुछ पॉइंट्स पर ध्यान देने की जरुरत है | इन पॉइंट्स को बताने के लिए ही ये  लेख आपके लिए लेकर आया हूँ आप इसे ध्यान से देखिये , समझिये और फॉलो कीजिये | आपको शत प्रतिशत अंक प्राप्त होंगे |

 आज का ये लेख  तीन पॉइंट्स पर आधारित है –

1.टाइम मैनेजमेंट

2.पेपर का पैटर्न

3.स्टडी  मटेरियल का सोर्स

आईये शुरू करते है पहले पॉइंट   "टाइम मैनेजमेंट"  से

इसमें आपको जादा कुछ नहीं करना बस आपको अपना समय इधर उधर बर्बाद न करके जो भी समय है उसे अपनी स्टडी पर फोकस करें |

मोबाइल का अधिक उपयोग न करें , खुद अथवा स्कूल में टीचर्स के माध्यम से  बनवाये गए नोट्स पर फोकस करें |

आपको पता होना चाहिए की पेंटिंग विषय जहाँ आपकी स्किल डेवलपमेंट सब्जेक्ट है , वहीँ एक सर्वाधिक स्कोर देने वाला सब्जेक्ट भी है |

इसमें अन्य विषयों के मुकाबले कम मेंहनत में अधिक सफलता अर्जित की जा सकती है |

सब्जेक्ट से कनेक्ट करें | ये कनेक्ट ही आपको सफलता दिलाएगा | कनेक्ट से मतलब यह है कि मुख्य  विषयों के अध्ययन और उनके एग्जाम के कारण  इस विषय को इग्नोर न करें | 30 या 15 मिनट पेंटिंग को अवश्य पढ़ें | जिससे पेपर से पहले तयारी करने में कोई परेशानी नहीं होगी |

आपको पता होना चाहिए कि टर्म 1 की परीक्षा  MCQ पर आधारित है | MCQ रटे नहीं जा सकते इसके लिए आपको थ्योरी पढनी ही होगी |

दूसरा पॉइंट है पेपर का पैटर्न

जैसा कि आप जानते है कि टर्म 1 का एग्जाम MCQ पर आधारित है | यह पेपर तीन पार्ट में  होगा | पहले भाग में 12  तथा दूसरे भाग में भी 12 प्रश्न  होंगे जिनमे से आपको  10 - 10 प्रश्न  अर्थात 24  प्रश्नों में  20 प्रश्नों के उत्तर देने होंगे | अंतिम भाग में  6 प्रश्नों में से 5 के  उत्तर देने होंगे , मतलब यह है कि कुल 30 में से 25 के उत्तर देने होंगे | पत्येक के लिए आपको '0.6' अंक मिलेंगे |

ध्यान रखने की बात यह है कि कि आप ने कौन कौन से प्रश्न छोड़े है ये अपनी ओ. एम. आर. शीट में ठीक से मेंशन करना चाहिए |अन्यथा नहीं आपके पहले 10 प्रश्न ही  निरीक्षित किये जायेंगे | अर्थात ओ. एम. आर. शीट की फिलिंग तनाव रहित होकर करें |

प्रश्नपत्र का समय 1.5 घंटा  और अंक 15 होंगे |

चूँकि MCQ Based पेपर होगा इस लिए तुक्का इसमें कारगर नहीं है ,आपको थ्योरी पढनी ही होगी |

तीसरा और अंतिम पॉइंट  ही स्टडी मटेरियल का सोर्स  क्या होना चाहिए –

अक्सर ऐसा होता है कि विशेष रूप से इस विषय के बारे में बच्चे लापरवाह रहते है | और मुख्य विषयों में व्यस्तता के कारण भी कुछ न कुछ लापरवाही हो ही जाती है | तीसरा कारण यह भी हो जाता है की बहुत से संस्थानों में पेंटिंग विषय के विशेषज्ञ अध्यापक ही नहीं होते है जो बच्चो को सही नोट्स आदि के बारे में  पूरी जानकारी देकर उनके नोट्स बनवा पाये | इस स्थिति में बच्चे बाजार से विभिन्न प्रकाशकों की कोई भी पुस्तक ले लेते है | कई बार ये पुस्तकें भी पुराने संस्करण में मिल जाती हैं |

अब विद्यार्थियों के पास आज के युग में पेंटिंग विषय की तैयारी के लिए अंतिम विकल्प इन्टरनेट ही बचता है | अब कौन सी वेबसाइट पर क्या और कितना स्टडी मटेरियल उपलब्ध है ? अपडेटेड है या नहीं | इन सब बातों में भी बच्चों का अच्छा ख़ासा समय बर्बाद हो जाता है | इस समस्या का समाधान हम आपके साथ साझा कर  रहे है -

अहि  कोविद के कारन सीबीएसई बोर्ड में भी  सिलेबस और परीक्षा पध्ह्यातियों  में कई व्यापक  परिवर्तन किये है |

के लिए गूगल प्ले स्टोर पर 'Laqueer' App डाउनलोड करें | यह एप्प मुख्य रूप से Fine art सीबीएसई बोर्ड New Delhi  class XII को ध्यान में रखते हुए  विद्यार्थिओं के लिए बनाया गया है | पाठ्यक्रम , सैंपल पेपर, स्टडी मटेरियल तो यहाँ अपडेटेड मिलता ही है साथ में नोट्स का ऑडियो वर्जन 'पॉडकास्ट'  के रूप में उप्लब्ध है | जिन्हें सुनकर आप आसानी से याद कर सकते है | मुख्य  बात यह है कियहाँ पर उपलब्ध समस्त पाठ्य सामग्री नोट्स ,पॉडकास्ट ,वीडियो ,सैंपल पेपर एवं Downloadable कंटेंट सभी कुछ मुफ्त है |

दूसरी सुविधा ये है कि यह 'Laqueer' App आपको अपनी वेबसाइट से कनेक्ट करती है | जहाँ पेंटिंग की थेओरी और प्रैक्टिकल से सम्बन्धित सहायक पाठ्य सामग्री भी मुफ्त में उपलब्ध है |

इसके साथ ही आपको यदि विषय के विशेषज्ञों की सलाह की आवश्यकता हे तो निशुल्क सहायता भी यहाँ रजिस्टरेशन करने के बाद प्राप्त की जा सकती है | हालाँकि कुछ विशेष सुविधायों के लिए या विशेष कंटेंट यहाँ से छोटे से अमाउंट में खरीदे भी जा सकते हैं | ये सभी सुविधाएँ आपकी सफलता में अत्यंत सहायक सिद्ध होंगी |

आशा हे कि ये कंटेंट आपको तैयारी में सहायक होगा |


This free site is ad-supported. Learn more